''शिलान्यास दिवस पर की जाएगी दीपमाला : सिंगला
डबवाली दर्पण
श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में 5 अगस्त को श्रीराम मंदिर के ''शिलान्यास दिवस" को अन्र्तराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन विश्व भर में हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनायेगा। राष्ट्रीय कार्यसमिति की राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अग्रवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया है।
अन्र्तराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन पंजाब प्रदेश के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंगला, कार्यकारी अध्यक्ष सौरभ गर्ग ने बताया कि संस्था के चेयरमैन एवं पूर्व विधायक प्रेम मित्तल, वाईस चेयरमैन जीएस मित्तल द्वारा 5 अगस्त को मनाए जाने वाले शिलान्यास दिवस के लिए सभी जिला प्रभारी एवं जिला अध्यक्षों को अपने-अपने जिलों के अंतर्गत प्रचार-प्रसार करने के लिए कहा है। संस्था के महामंत्री अमृतपाल बांसल ने बताया कि अलग-अलग शहरों में हवन यज्ञ के साथ-साथ लड्डू वितरण कर खुशी व्यक्त की जाएगी। रात्रि के समय अपने-अपने निवास एवं व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर दीपमाला का आयोजन किया जाएगा। सिंगला ने बताया कि वह सौभाग्यशाली हैं कि उन्हें दो बार अयोध्या में आयोजित राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में भाग लेने एवं श्रीराम मंदिर जन्मभूमि स्थल के दर्शन करने का अवसर प्राप्त हुआ है।
संस्था के राज्य अध्यक्ष सुरेंद्र सिंगला ने बताया कि संस्था के संस्थापक एवं राज्य सभा सांसद रहे स्व. श्रीराम दास अग्रवाल जी जीवनभर श्रीराम मंदिर निर्माण आंदोलन में शामिल रहे। उन्होंने कहा कि प्रत्येक भारतवासी के लिए यह गौरव की बात है कि 500 साल लंबे संघर्ष के पश्चात् उन्हें यह सौभाग्य प्राप्त हुआ है कि श्रीराम जन्मभूमि पर भगवान श्रीराम मंदिर का भव्य निर्माण होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि श्रीराम मंदिर निर्माण आंदोलन में शामिल रहे श्रीराम भक्तों को उनके पैतृक शहर एवं गांवों में संस्था के पदाधिकारियों द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
सिंगला ने सभी धार्मिक, सामाजिक संस्थाओं एवं प्रत्येक भारतीय नागरिक से अनुरोध करते हुए कहा कि शिलान्यास दिवस के अवसर पर स्वयं एवं अपने साथियों को अपने निवास एवं व्यापारिक प्रतिष्ठान पर दीपमाला करने के लिए प्रोत्साहित करें।
स्व. श्रीराम दास अग्रवाल जी का फाईल फोटो।
डबवाली दर्पण
श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में 5 अगस्त को श्रीराम मंदिर के ''शिलान्यास दिवस" को अन्र्तराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन विश्व भर में हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनायेगा। राष्ट्रीय कार्यसमिति की राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अग्रवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया है।
![]() |
| अन्र्तराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन पंजाब प्रदेश के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंगला |

0 Comments