अन्र्तराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन पंजाब प्रदेश की कार्यकारिणी घोषित
सौरभ गर्ग कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत
डबवाली दर्पण
सौरभ गर्ग कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत
डबवाली दर्पण
अन्र्तराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की राष्ट्रीय कार्य समिति की एक आवश्यक बैठक वीडियो कान्फ्रेंस द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई। जिसमें 17 देशों के अध्यक्ष एवं सभी राज्यों के अध्यक्ष, महामन्त्री शामिल हुए। राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने सभी प्रतिनिधियों से संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी प्राप्त की। राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं पंजाब के पूर्व मंत्री मदन मोहन मित्तल ने कहा कि राम जन्मभूमि अयोध्या में 5 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा श्रीराम मंदिर का शिलान्यास कियाजा रहा है, जोकि प्रत्येक भारतीय के लिए गौरवमयी है। उन्होंने कहा कि इस दिन प्रत्येक भारतीय नागरिक को दीपमाला एवं हवन यज्ञ का आयोजन कर खुशी प्रकट करनी चाहिए। जिस पर सभी ने सहमति व्यक्त करते हुए यह दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाने का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि संस्था के आवाह्न पर देशभर में बेल के पौधों का पौधारोपण किया जा रहा है। संस्था में ऑडिट कमेटी, अनुशासन कमेटी गठित करने एवं वैश्य समाज के आर्थिक स्थिति से कमजोर व्यक्तियों के लिए बनाए गए वैश्य रिलीफ फंड की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि इस फंड में 500 करोड़ रुपये एकत्रित करने का लक्ष्य रखा गया है ताकि समय-समय पर इस फंड का समाज के जरुरतमंद व्यक्ति की सहायता की जा सके। संस्था द्वारा आजतक संघ लोक सेवा आयोग की प्रथम परीक्षा पास करने वाले 103 जरुरतमंद युवक-युवतियों को एक-एक लाख रुपये की उपहार राशि दी गई है।
डबवाली दर्पण पंजाब प्रदेश के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंगला ने संस्था के राज्य चेयरमैन पूर्व विधायक प्रेम मित्तल, वाईस चेयरमैन डॉ. जीएस मित्तल से विचार-विमर्श करने उपरांत राष्ट्रीय कार्यसमिति में प्रदेश कार्य समिति में मनौनीत किए गए विशेष आमंत्रित सदस्यों में पंजाब के राज्य सूचना आयुक्त संजीव गर्ग पटियाला, विशाल पेपरटेक (इंडिया) लि. के महाप्रबंधक महेश गुप्ता डेराबस्सी, पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य सचिव करुनेश गर्ग पटियाला, विपिन कुमार गुप्ता भदोड़, सुरेंद्र अग्रवाल फिरोजपुर को शामिल किए जाने की घोषणा की।

सिंगला ने बताया कि पंजाब के पदाधिकारियों में सौरभ गर्ग डबवाली कार्यकारी अध्यक्ष,संदीप जैन सुनाम वरिष्ठ उपाध्यक्ष, दीपक गोयल मानसा, विरेंद्र बांसल काला मोगा, विपन जैन मित्तल लुधियाना सहि त सभी को उपाध्यक्ष, अमृत लाल बांसल मोहाली महामंत्री, सी.ए. साहिल गर्ग लुधियाना कार्यालय सचिव, अरविंद्र सिंगला गोबिंदगढ़ प्रैस सचिव, रिशु गोयल अमलोह मीडिया प्रभारी, रुपिंद्र गोयल किलियांवाली आईबीएफ ग्रुप एडमिन के साथ-साथ राजीव गर्ग एडवोकेट जालंधर को अनुशासन कमेटी का चेयरमैन, सुनील बांसल श्री मुक्तसर साहिब एवं अशोक दानेवालिया मानसा को अनुशासन कमेटी का सदस्य मनोनीत किया गया। मोहित गर्ग मलेरी पटियाला को युवा प्रकोष्ठ प्रभारी, कुणाल गोयल लुधियाना को युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष, डॉ. कीर्ति गुप्ता महिला प्रकोष्ठ प्रभारी, नीना मित्तल राजपुरा को महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उन्होंने बताया कि अगस्त के प्रथम सप्ताह में पंजाब के सभी 22 जिलों के जिला प्रभारी एवं जिलाध्यक्षों के पदों पर मनोनीत किए जा रहे महानुभावों के नामों की घोषणा की जाएगी। उन्होंने बताया कि पंजाब के हर छोटे-बड़े शहर में संस्था के पदाधिकारियों द्वार बेल के पौधे लगाए जा रहे हैं। राष्ट्रीय कार्य समिति में लिए गए निर्णयों के मुताबिक 5 अगस्त को अयोध्या में रामजन्मभूमि पर श्रीराम मंदिर निर्माण के शिलान्यास अवसर पर पंजाब में रात्रि दीपमाला एवं हवन यज्ञ, भंडारों आदि का आयोजन किया जाएगा।
---------


0 Comments