भाजपा युवा मोर्चा ने चलाया व्यक्ति जनसंपर्क अभियान, पत्रक व मॉस्क बांटे


केंद्र सरकार के ऐतिहासिक निर्णयों से बदली भारत की तस्वीर:विजयंत शर्मा

बवाली  दर्पण 
               केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व वाली सरकार ने अपने दूसरे कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण कर लिया है। इस एक वर्ष के दौरान केंद्र सरकार ने अनेक ऐसे ऐतिहासिक निर्णय लिए जिनकी कल्पना स्वतंत्र भारत में किसी भी राजनीतिक दल के साथ-साथ देश के अधिकांश नागरिकों ने भी नहीं की थी। यह शब्द भाजपा युवा मोर्चा के मंडलाध्यक्ष विजयंत शर्मा ने बीती सायं स्थानीय मीना बाजार में व्यक्ति जनसंपर्क अभियान के तहत पत्रक व मॉस्क वितरित करते हुए कही।

उन्होंने कहा कि प्रधानसेवक मोदी ने अपना पदभार ग्रहण करने के पश्चात् अपने निर्धारित एजेंडे के तहत गरीबों, दलितों, पिछड़ों, महिलाओं एवं युवाओं के समस्त कल्याण के लिए लागू की गई योजनाओं को पुन: गति प्रदान की है। विजयंत शर्मा ने कहा कि मोदी सरकार निरंतर छह वर्षों से कार्य कर रही है और पांच वर्षों के कार्यकाल के दौरान सरकार ने अपनी योजनाओं और योजनाओं के सफल क्रियान्वन से देश की तस्वीर को बदलने का काम किया है। जन-धन योजना बैंक खाता, उज्ज्वला गैस योजना, हर ग्राम बिजली, स्वच्छ भारत अभियान, गांवों में शौचालयों का निर्माण, आयुष्मान भारत एवं आरोग्य सेतु, रोजगार की दिशा में स्टार्टअप एवं मेक इन इंडिया जैसी मूल योजनाओं को आरंभ करके मोदी सरकार ने गरीबों, दलितों, पिछड़ों, महिलाओं, युवाओं के लिए विकास के नए मार्ग खोल दिए। 

इसके अतिरिक्त मोदी सरकार ने भारत की सामाजिक व आर्थिक छवि को बदलने संबंधी ठोस कदम उठाए। जिनके परिणाम स्वरूप प्रत्येक क्षेत्र से संबंधित सैंकड़ों योजनाओं के सफल क्रियान्वन से देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी भारत की बदलती छवि को लोगों ने स्वीकार किया है। अब विगत एक वर्ष के कार्यकाल में मोदी सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि कोरोना से जूझते भारतवर्ष में चलाए जा रहे राहत एवं बचाव कार्यों के रूप में देखा जा सकता है। उन्होंने बताया कि हमने पांच सौ मॉस्क वितरित करते हुए लोगों को कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के प्रति जागरुक किया। इस मौके मनौनीत पार्षद रामकिशन मेहता, पार्षद बलजीत सिंह, उपाध्यक्ष सोनू सिंगला, संजय खनगवाल, महामंत्री गोविंद प्रसाद बागड़ी, सन्नी कौशल, मास्टर गौरीशंकर, राजन टक्कर, सतीश पहूजा, जगसीर सिंह सोनी, सुखजिंद्र सिंह काला जापानी आदि उनके साथ थे।