इटली से आए मेहमानों ने सुनैना को दी बधाई
डबवाली दर्पण
इनेलो प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा, अभय सिंह चौटाला ने राष्ट्रीय कार्यकारिणीका विस्तार करते हुए सिरसा के सांसद चरणजीत सिंह रोड़ी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का कार्य भार सौंपा तो वहीं महिला प्रकोष्ठ की राज्य कार्यकारिणी में सुनैना चौटाला को प्रधान महासचिव का पदभार सौपा है। बता दें कि सुनैना छात्र जीवन से ही राजनीति में सक्रिय हैं।
वे हिसार के राजकीय कॉलेज की प्रधान पद पर कार्य कर चुकी हैं हैं। सुनैना पूर्व उप-प्रधान मंत्री चौ. देवीलाल के पोत्र रवि चौटाला की पत्नी है। सुनैना ने पाटी द्वारा सौंपी गई जिम्मेवारी पर कहा है कि वह पार्टी की नीतियों का प्रचार करेंगी तो वहीं महिलाओं को आगे लाने के लिए हमेशा प्रयास करती रहेंगे।
उनकी नियुक्ति के बाद महिलाओं में जहां प्रसन्नता का माहौल है तो वहीं देश व विदेश से उन्हें बधाई देने का तांता लग गया। इसी कड़ी में यंग वल्र्ड के सदस्य मानवप्रीत सिंह नामधारी सहित इटली से आए मेहमान मर्जिया मेटे व डैनियल डी डैरो ने सुनैना व रवि चौटाला से शिष्टाचार भेंट की और पार्टी का प्रधान महासचिव बनाए जाने पर बधाई दी। इस अवसर पर रवि चौटाला की माता शकुंतला देवी, भतीजा जयदीप सिंह चौटाला भी मौजूद थे।
मेहमानों ने महाराजा अग्रसैन जी के समक्ष नवाया शीश
डबवाली दर्पण



0 Comments