लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं कार्यकर्ता: नैना चौटाला

डबवाली दर्पण।


विधायक नैना सिंह चौटाला ने कहा कि सभी कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दें व गांव-गांव जाकर जेजेपी की नीतियों का प्रचार प्रसार करे। साथ ही हर व्यक्ति को जननायक जनता पार्टी से जोडने का काम करेंं, ताकि विकास की सोच रखने वाली सरकार बनाई जा सके।उन्होंने ने कहा कि पूरे प्रदेश में लोग जननायक जनता पार्टी से जुड़ रहे है व लोगों में नई सोच के प्रति उत्साह पाया जा रहा है। वह आज गांव हेबुआना, लौहगढ़, रिसलिया खेड़ा में कार्यकर्ताओं से मुलकात कर रही थी। इस मौके पर जेजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष जगरूप सकताखेड़ा, हलका प्रधान सर्वजीत मसीतां, पूर्व चैयरमेन रुकमा सिहाग, एसजीपीसी मेम्बर जगसीर मांगेआना, मंजीत पन्नीवाला रुलदू, ब्लॉक समिति मेम्बर रणदीप सिंह मटदादू, सुखजिंदर सरपंच सावंतखेड़ा, बूटा सिंह शेरगढ़, नच्छतर लौहगढ़, जगपाल लौहगढ़, बिटू मौजगढ़, गुरप्रीत कुलार, चिमन लाल आदि मौजूद रहे।

0 Comments