सीए मनीष बांसल ने बढ़ाया डबवाली का मान
                                        
                                          डबवाली दर्पण 

 NIRC of ICAI (द इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकॉउंटेन्ट ऑफ इंडिया ) की बठिंडा शाखा के चुनाव  शांतिमय माहौल में  सम्पन्न हुए। मैनेजमेंट कमेटी के 7 पदाधिकारियों का चुनाव किया गया। इसमें सीए लव गर्ग को चैयरमैन, सीए मनीष बाँसल सचिव, सीए ऋषभ साबो को वाईस चैयरमेन, सीए रिशु गर्ग ट्रेजर व सीए वरुण को एनआई एसएएसए का चैयरमेन बनाया गया। वहीं सुभाष मित्तल व सीए नरिन्द्र गर्ग को कमेटी में एक्जेक्टिव सदस्य के रूप में शामिल किया गया। सचिव सीए मनीष बांसल जो कि  आईसीए आई के फैलो मैम्बर भी हैं  व अपने प्रोफैशन का 16 सालों का अनुभव रखने के साथ-साथ जीएसटी पर व्याख्यान करने वाले राष्ट्रीय स्तर के वक्ता भी हैं जिन्होंने अपनी प्रतिभा से अग्रवाल समाज ही नहीं ब्लकि पूरे डबवाली इलाके का नाम रोशन किया है। सचिव पद पर चुने जाने के बाद सीए मनीष बाँसल ने समर्पित सेवाएंं देने का आश्वासन देते हुए कहा कि शाखा के अधीन बठिंडा, श्री मुक्तसर साहिब, मलोट, मानसा, कोटकपूरा, जैतो, बुढलाडा, गोनियाना, गिदड़बाहा, रामपुरा फूल,भीखी ओर मंडी डबवाली का प्रतिनिधत्व करेंगे। बठिंडा शाखा से विभिन्न इंडस्ट्री एवं अन्य जगहों में कार्यरत अकॉउंटेन्ट जुड़े हुए है।