विपिन मोंगा जेजेेपी के बने शहरी प्रधान
डबवाली दर्पण 

ननायक जनता पार्टी की युवा कार्यंकारिणी घोषित कर दी गई है। इस कार्यकारिणी में डबवाली के तेज तर्रार युवा नेता विपिन मोंगा को युवा शहरी प्रधान पद का कार्यभार सौंपा गया है। विपिन मोंगा को शहर प्रधान नियुक्त किए जाने पर युवा कार्यकर्ताओं में हर्ष की  लहर दौड़ गई है और उन्हें बधाई देने वाला का तांता लग गया है। मोंगा की नियुक्ति पर युवा कार्येकर्ताओ ने लड्डू बांटकर हर्ष व्यक्त किया। बता दें कि विपिन मोंगा इससे पूर्व भी युवा शहरी प्रधान के तौर पर पार्टी की सेवा कर चुके है। युवा वर्ग में उनकी अच्छी पैठ हैं और उन्हें एक तेज तर्रार युवा नेता के तौर पर जाना जाता है। पार्टी द्वारा सौंपी गई इस अहम जिमेदारी पर उन्होंने पार्टी हाइकमान का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी हैं वह उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे और हमेशा पार्टी के हित मे कार्ये करेंगे। उनका मुख्य उदेश्य युवाओं व आमजन को पार्टी की जनहितकारी नीतियों से अवगत करवाना होगा और उन्हें पार्टी से जोडऩा होगा। 
पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है वो उसे जी जान से निभाएंगे। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनावों के लिए कार्यकर्ता तैयार रहे और जी जान से पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करें। उन्होंने कहा कि आमजन को पार्टी की नीतियों से अवगत करवा उन्हें अपने साथ जोड़ें। विपिन मोंगा की नियुक्ति पर धन्ना सिंह , राज बहादुर , रवि मोंगा , गुरलाल मान , विक्की वर्मा , बूटा किंगरा , प्रेम बहल , शिंटू शर्मा , शेखर गनोलिया , तालिब बाल्मीकि , राकेश धौलपुरिया के अलावा अन्य युवा कार्यकर्ताओं ने इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला का आभार जताया है।