चुनाव के लिए बूथ मजबूत करें कार्यकर्ता:केवी सिंह
डबवाली दर्पण
लोकसभा चुनाव सिर पर हैं और ये हमारे लिए परीक्षा की घड़ी हैं वैसे तो पूरे हालात हमारी कांग्रेस पार्टी के पक्ष में है क्योंकि हमारा मुख्य विपक्षी दल इनैलो पार्टी टूटकर दो धड़ों में बंटकर कमजोर हो चुकी हैं व भाजपा की केंद व प्रदेश की सरकार जनता की आशाओं व आकांक्षाओं पर खरी नही उतरी हैं। यह बात आखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य व पूर्व ओसडी डॉ केवी सिंह नेकांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं की ओयाजित बैठक में कही।
उन्होंने कहा कि भापजा सरकार झूठे वायदे कर जनता को गुमराह कर ठगने का काम किया हैं परन्तु फिर भी हम कांग्रेस कार्यकर्ताओं को विपक्ष को कमजोर ना समझकर हमने लोकसभा चुनाव जीतने के लिए जनता के सहयोग से लड़ाई लडऩी हैं व लोकसभा चुनाव जीतना हैं क्योकि लोकसभा चुनाव ही विधानसभा चुनावों में जीत का रास्ता तय करेंगे। डा.सिंह ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा की हमने हर बूथ पर दस दस सक्रिय कार्यकर्ताओं को तैयार कर अगले कुछ दिनों में उन्हें प्रशिक्षण देकर तैयार करना हैं ताकि इनेलो व भाजपा की खामियो को जनता के समक्ष अजागर की जा सके।

इस अवसर पर हरियाणा युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व हरियाणा रिसर्च डिपार्टमेंट के कॉर्डिनेटर अमित सिहाग ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा की आज का युग सोशल मीडिया का युग हैं और चुनाव को जीतने के लिए सोशल मीडिया की अहम भूमिका होती हैं। भाजपा सोशल मीडिया पर झूठ और जुमलो की कहानियां बनाकर भ्रांतियां फैला रही हैं उसका मुहतोड़ जबाब देने के लिए हमने हर बूथ पर कम से कम दो युवाओं की टीम तैयार कर तथ्यों और तर्क के आधार पर विरोधियों को करारा जबाब देना है। और देश की पिछली कांग्रेस सरकार में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के नेतृत्व में व हरियाणा में चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में हुए जनहितैषी कार्यो को जन जन तक पहुँचाना हैं।
इस बैठक को डॉ. आरएस अग्निहोत्री, सरदार रणजीत सिंह एडवोकेट, जग्गा बराड़, विनोद वंसल, पवन गर्ग, इंद्र जैन, आरके वर्मा व कुलदीप शर्मा एडवोकेट, राजेश जैन ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर नगर परिषद चेयरमैन, पार्षद, पूर्व पार्षद सहित भारी संख्या में वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता, महिला कांग्रेस कार्यकर्ता, युवा कांग्रेस कार्यकर्ता भारी संख्या में मौजूद थे।



0 Comments