➔  सीए मनीष बांसल‘अवार्ड ऑफ ऑनर’से हुए सम्मानित



डबवाली दर्पण। 
एनआईआरसी ऑफ आईसीएआर्ई की भठिंडा शाखा के चुनाव में विजयी हुए डबवाली के सीए मनीष बांसल के सम्मान में युवा विश्व परिषद (Young World Council ) द्वारा रीगल पैलेस में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। अध्यक्ष विजयंत शर्मा ने आए हुए मेहमानों का गर्मजोशी से स्वागत किया। सीए पारुल मोंगा ने सीए मनीष बांसल को बधाई देते हुए मेहमानों  को एनआईआरसी द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में बताया। सचिव डा.अंशुल सचदेवा, असीम बांसल, राजीव बंसल (रिंकू रीगल), अनमोल गर्ग, कर्नल गर्ग और मुकेश ग्रोवर ने मेहमानों का तिलक लगाकर  अभिवादन किया।
  इस अवसर पर डबवाली सीए एसोसिएशन के वरिष्ठ सदस्य सीए अरुण जिंदल ने कहा कि सीए मनीष बंसल ने एक साहसिक कदम उठाया और एक अच्छे अंतर से चुनाव भी जीता, जो इस शहर की सीए एसोसिएशन के इतिहास में अपने आप में एक रिकॉर्ड है। यंग वर्ल्ड काउंसिल के संस्थापक सदस्य मानवप्रीत सिंह नामधारी  ने कहा के सीए मनीष बांसल असाधारण रूप से प्रतिभाशाली, सक्षम चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं, उनके पास उत्कृष्ट पेशेवर कौशल है और जीएसटी के एक शानदार वक्ता हैं जो विभिन्न प्लेटफार्मों पर बेहतर तरीके से  प्रकाश डालने में पूरी तरह से सक्षम हैं। इनके व्याख्यान देने के स्थानों में  MSME , उत्पाद शुल्क और कराधान विभाग भी शामिल है। डबवाली के प्रसिद्ध व्यक्तित्व नीरज जिंदल, अरुण जिंदल, सीए जीडी गोयल, अग्रवाल महिला मंडल की अध्यक्ष सुषमा बांसल ने भी संबोधित किया और सीए मनीष बांसल को उनकी सफलता के लिए बधाई दी सीए एमएल ग्रोवर ने NIRC के चुनाव में जीत हासिल करके डबवाली सीए एसोसिएशन के लिए प्रशंसा पाने के लिए मनीष बांसल की सराहना की और सभी सीए सदस्यों को मनीष बांसल का भरपूर सहयोग व बहुमूल्य समर्थन देने के लिए आभार व्यक्त किया। यंग वर्ल्ड काउंसिल डबवाली, अग्रवाल युवा संगठन, सीए एसोसिएशन, अग्रवाल सभा, अग्रवाल महिला मंडल के सदस्यों और कई विशिष्ट अतिथियों ने इस अवसर पर बधाई दी।
 मनीष बांसल को ‘अवार्ड ऑफ ऑनर’ से सम्मानित किया गया। बांसल ने यंग वर्ल्ड काउंसिल को फेलिसीटेशन सेरेमनी के आयोजन के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि उनकी जीत उन सब की जीत है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय सभी साथियों को दिया तथा आभार व्यक्त किया। सीए जीडी गोयल ने सभी अतिथियों को अपना बहुमूल्य समय देने और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद किया।  इस अवसर पर सतीश गर्ग ( केपी ) ,सीए गौरव जग्गा, सीए पंकज जिंदल, सीए गोविंद सिंगला, सीए केशव सिंगला, राजकुमार बांसल सेवानिवृत्त बैंकर, राधेश्याम बांसल, सुभाष बांसल, विकास मोंगा, गुरप्रीत सिंह नामधारी, विजय गोयल (गणेश पाइप), रमेश बांसल  (बबलू), विक्की गोयल, पुष्प गर्ग, राहुल धमीजा (आरसीसी), सुनील मेहता, कमलेश बांसल, रूबी बांसल , प्राची बांसल, विकास बांसल, निकुंज और आरुष बांसल हरबंस (भिटी वाला) , राजेन्द्र बांसल (बिट्टू ठेकेदार) सहित शहर के अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

 अगली ख़बर ➔ अब होंगी नामी-बेनामी संपत्तियां उजागर

जयपुर की कंपनी को दिया ठेका, 30 अप्रैल तक पूरा करेंगे प्रॉपर्टी का सर्वे कार्य, देना होगा प्रोपर्टी का पूरा ब्यौरा
डबवाली दर्पण।रकार ने अब एक-एक व्यक्ति की संपत्ति का लेखा-जोखा जुटाना आरंभ कर दिया है। सरकार यह जानना चाहती है कि किसके पास कितनी नामी और कितनी बेनामी संपत्ति है। इसके लिए सरकार ने जयपुर की सीआरवीआईसीईएस प्राईवेट लि. नामक कंपनी को ठेका दिया है। इस कंपनी के कर्मचारी पिछले तीन दिनों से अपने कार्य में लगे हुए है। यह सर्वे 30 अपे्रल तक पूरा किया जाना है। सर्वे के दौरान मकान किराये पर दिया हुआ है, ऐसे में किराये पर देने वाले व्यक्तियों को किरायेनामा की फोटो कॉपी भी सर्वे में देनी होगी। इस बारे में प्रॉपर्टी के मलिकों को अपने किरायेदारों को भी सूचित करना होगा। 
शहर में प्रॉपर्टी सर्वे कार्य उपरांत संपत्ति व संबंधित सूचनाओं का संकलन ऑनलाइन प्रणाली पर किया जाएगा। सर्वे के बाद प्रॉपर्टी का आइडी नंबर भी दिया जाएगा जिससे प्रॉपर्टी की आइडी से पहचान होगी जो भविष्य में फायदेमंद होगी। अगर प्रॉपर्टी किराये पर दे रखी है इसके लिए किराये पर रहने वाले व्यक्ति को पहले से सूचित करना होगा ताकि समय पर सर्वे  कार्य किया जा सके। सर्वे करने वाली टीम को किसी भी प्रकार की कोई फीस नहीं देनी होगी। शहर के सभी 21 वार्ड की विभिन्न कालोनी व बाजारों में सर्वे कार्य किया जा रहा है। प्रॉपर्टी के मालिकों को सर्वे टीम को बिजली व पानी के बिल की कॉपी, एक फोटो, आइडी पू्रफ, आधार नंबर, संपत्ति की रजिस्ट्री कॉपी, दुकान से संबंधित लाइसेंस की कॉपी, पूर्व में जमा करवाए गये प्रॉपर्टी टैक्स की कॉपी दिखानी होगी।