नैना चौटाला ने करोड़ों के विकास कार्यों का किया उद्घाटन
विधायक नैना सिंह चौटाला ने डबवाली हलका के 4 गांवों में करोड़ों रुपए के विकास कार्यों के उद्घाटन कार्यक्रम किए। विधायक ने गांव पाना, पन्नीवालारुलदू,निलियावाली,सावंत खेड़ा में करोड़ो रुपए की लागत से हुए 8 विकास कार्यों के उद्घाटन किए। जिनमें गलियां, शमशान घाट की चारदीवारी के काम शामिल रहे। इस मौके पर विधायक नैना सिंह चौटाला ने कहा कि उनका सदैव प्रयास रहता है कि डबवाली हलका में ज्यादा से ज्यादा विकास के कार्य करवाए जा सके। हालांकि भाजपा की सरकार डबवाली से भेदभाव कर रही है लेकिन प्रदेश में जननायक जनता पार्टी की सरकार बनने पर सारी कमी दूर करते हुए डबवाली में विकास कार्य करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जननायक जनता पार्टी नई सोच लेकर आई है जो जाति व धर्म से ऊपर उठकर विकास के काम करेगी। उन्होंने कहा कि जेजेपी की सरकार बनने पर बु?ापा पेंशन की उम्र कम करके पुरुषों के लिए 58 साल व महिलाओं के लिए 55 साल की जाएगी।
इस मौके पर जेजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष जगरूप सिंह सक्ताखेड़ा, हलका प्रधान सर्वजीत मसीतां, पूर्व चैयरमेन रुकमा सिहाग, पूर्व प्रधान नरेंद्र बराड़,एसजीपीसी मेम्बर जगसीर मांगेआना, युवा प्रधान करणवीर कुंडर, युवा शहरी प्रधान विपिन मोंगा, आत्मा ठेकेदार, गुरमेल सिंह, सुरजीत सिंह, पूर्व सरपंच हरदीप सिंह भोला, भूपेंद्र पूर्व ब्लॉक मेंबर,भूपेंद्र पूर्व ब्लॉक मेंबर, बलकरण सिंह, जसवीर सिंह पूर्व सरपंच, मलकीत सिंह, मुकन्द सिंह, बलतेज सिंह मेंबर, जसप्रीत सिंह, जगरूप सूबेदार आदि मैाजूद थे।




0 Comments