अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल ने 
                                     नारी शक्ति को किया जागृत 
                            

डबवाली दर्पण  

हिसार के जिंदल ऑडिटोरियम में परमार्थ की महानिधि कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला की अध्यक्षता अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल की राष्ट्रीय अध्यक्ष कुमुद कच्छारा व राष्ट्रीय महामंत्री नीलम सेठिया ने की। 

यह जानकारी देते हुए तेरापंथ महिला मंडल डबवाली की अध्यक्ष सुषमा बांसल ने बताया कि इस आयोजन में हरियाणा प्रभारी सुमन लुणिया व पंजाब प्रभारी ऊषा जैन ने विशेष रूप से शिरकत की। उन्होंने बताया कि पुरूष जहां साहस, हिम्मत, गंभीरता, स्पर्धा और अधिकार की कामना का प्रतिनिधित्व करता है वहीं नारी स्नेहमयी प्यार के सहारे जीने वाली भावुक, उद्धार, करूणाशील, संवेदनशील व लक्ष्य के प्रति समर्पित होती है। उन्होंने कहा कि आधुनिक वैज्ञानिकों के अनुसार महिलाओं में ऊर्जा का स्त्रोत अधिक होता है। इसलिए यह निधि सत्य है कि नारी एक शक्ति है जो संपूर्ण सृष्टि को प्रभावित कर नि:स्वार्थ भाव से कार्य करने के कारण ही उसे परमार्थ की महानिधि कहा जाता है। उन्होंने कहा कि नारी पंचामृत की अमृत मानी जाती है। नारी को धरातल के साथ जुडक़र आसमान को छूने की बात करनी चाहिए। इस कार्यक्रम में डबवाली सहित 18 क्षेत्रों की नारियों ने हिस्सा लिया।