एल्युमनी समिति की नई कार्यकारिणी घोषित
डबवाली दर्पण किलियांवाली। गुरु नानक कॉलेज में कॉलेज की एल्युमनी एसोसिएशन द्वारा विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में बठिंडा से आई मैडिकल टीम के तत्वाधान एवं निरीक्षण में कॉलेज ऑडिटोरियम में आयोजित किया गय। इस अवसर पर पूर्व ओएसडी डा. केवी सिंह, सामाजसेवी राकेश शर्मा, पूर्व सरपंच स. जसकरण सिंह और पंजाब ग्रामीण बैंक मैहना से स. गुरबिंदर सिंह ने अतिथि के रूप में शिरकत की। डॉ. केवी सिंह ने अपने संबोधन में इस शिक्षा संस्था को इलाके की सबसे पुरानी संस्था बताते हुए ऐसे पुनीत कार्य में आने पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि पहले रक्तदान के प्रति इस क्षेत्र के लोगों में इतनी जागरूकता नहीं थी पर अब इस कार्य में लोगों का विशेष ध्यान कई नए आयाम स्थापित कर रहा है। इस शिविर में समाचार लिखे जाने तक 109 यूनिट रक्तदान हुआ। रक्तदान करने वाले सभी लोगों को रिफ्रेशमेंट, मैडल और सर्टिफिकेट भी वितरित किए गए।
इस कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए एलुमनाई कमेटी की कोऑर्डिनेटर उषा गोयल और डा. सीमा जिंदल ने बताया कि इस रक्तदान शिविर में पहले कॉलेज की एलुमनाई एसोसिएशन ने कॉलेज सेमिनार हॉल में सबसे पहले अपनी वार्षिक बैठक की, जिसमें एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं कालेज प्रबंधन समिति के सचिव नीरज जिंदल उपाध्यक्ष परमजीत कोचर एवं सचिव मनोहर ग्रोवर समस्त अन्य सदस्यों के साथ उपस्थित थे। इस मीटिंग में एल्युमनी समिति के अध्यक्ष नीरज जिंदल ने वर्ष 2019 से 2022 तक के लिए नई कार्यकारिणी के गठन की घोषणा की। सबसे पहले कॉलेज प्राचार्य डा. सुरेंद्र ठाकुर ने आए हुए सभी मेहमानों का कॉलेज सेमिनार हॉल में स्वागत किया। प्रिंसिपल ठाकुर ने खुशी व्यक्त की कि कॉलेज की एलुमनाई एसोसिएशन कॉलेज के हर कदम में उसके साथ मजबूती से जुड़ी हुई है और आज उन्हीं के सहयोग से कॉलेज रक्तदान जैसे पुनीत कार्यों का आयोजन कर पा रहा है। इस अवसर पर एलुमनाई कार्यकारिणी में कई नए सदस्यों को शामिल किया गया जैसे मुख्य सलाहकार के रूप में सुभाष गुप्ता, उपाध्यक्ष के रूप में केशव शर्मा, सहसचिव के रूप में भारत भूषण वधवा, पीआरओ के रूप में सुखपाल सिंह भाटी, कल्चरल कमेटी के कोऑर्डिनेटर के रूप में संजीव शाद, रिफ्रेशमेंट कमेटी के संयोजक के रुप में तरसेम गर्ग, कार्यक्रम आयोजन कमेटी के कोऑर्डिनेटर के रूप में नवीन नागपाल, शैक्षणिक समिति के कोऑर्डिनेटर के रूप में बीरचंद गुप्ता, समाज सेवा समिति के कोऑर्डिनेटर के रूप में सरदार भूपेंद्र सिंह सूर्या और प्लेसमेंट सेल कमेटी के कोऑर्डिनेटर के रूप में मनीष बंसल आदि शामिल किए गए। उपाध्यक्ष कोचर ने एलुमनाई के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला, सचिव श्री ग्रोवर ने 2017-18 का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया एवं कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष नीरज जिंदल ने आए हुए सभी मेहमानों का धन्यवाद किया। इस कैंप में कॉलेज प्रबंधन समिति अध्यक्ष मेजर भूपेंद्र सिंह ढिल्लों ,उपाध्यक्ष सरदार गुरुदयाल सिंह विशेष तौर पर उपस्थित थे और कार्यक्रम के अन्त में आए हुए मुख्य मेहमानों को कालेज ऐल्युमनी ऐसोसिऐशन द्वारा स्मृति चिन्ह देकर उनके कर कमलों से सम्मानित करवाया गया।

0 Comments