यंगमैन कल्ब ने फतुईवाला के  प्राइमरी स्कूल में बच्चों को दी वर्दियां
                        
                                                  डबवाली दर्पण 

 माज सेवा को समर्पित यंगमैन कल्ब डबवाली द्वारा मंगलवार को गांव फतुईवाला के प्राईमरी स्कूल में वर्दी वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कल्ब के संस्थापक मानवप्रीत सिंह नामधारी, प्रधान विजयंत शर्मा, सचिव डा. अंशुल सचदेवा, सीए मनीष बांसल, असीम बांसल, मुकेश ग्रोवर, गुरप्रीत सिंह नामधारी सहित अरूण सहगल  विशेष सहयोगी के रूप में मौजूद रहे।
वर्दी वितरण समारोह के दौरान कक्षा एक और दो के 30 बच्चों को कल्ब की ओर से  वर्दियां दी गई जबकि स्कूल की ओर से शूज वितरित किए गए। इस अवसर पर संबोधित करते हुए कल्ब के संस्थापक मानव प्रीत सिंह नामधारी ने कहा कि सभी बच्चें को स्कूल द्वारा निर्धारित की गई वर्दी पहनकर स्कूल आएं। उन्होंने कहा कि वर्दी  पहनकर आने से मन में जहां अच्छे विचार उठते हैं तो वहीं समानता का संदेश भी मिलता है। कल्ब के प्रधान विजयंत शर्मा ने बच्चों को कहा कि अपने आस-पास स्फाई व्यवस्था बनाए रखें और इधर-उधर गंदगी न फैलाएं। उन्होंनें कहा कि यदि आस-पास का माहौल स्वच्छ होगा तो शिक्षा के प्रति रूचि तो बढ़ेगी ही तो वहीं स्वस्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। इस कार्यक्रम के दौरान नन्हें मुन्ने बच्चों ने शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। स्कूल प्रिंसीपल सुखपाल कौर व स्टाफ सदस्यों ने यंगमैन कल्ब के सदस्यों का आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम का मंच संचालन अध्यापिका नीरू ने किया व इस मौके पर मिडिल स्कूल के राजेन्द्र मोहन व पूरे स्टाफ सदस्य मौजूद थे।



विलक्षण प्रतिभा के धनी है बलजीत सिंह

डबवाली दर्पण 

 प्रत्येक व्यक्ति में  विलक्षण प्रतिभा छिपी होती है। ऐसी एक विलक्षण प्रतिभा के स्वामी हैं अध्यापक बलजीत सिंह। शिक्षक बलजीत सिंह प्राचीन शिक्षा पद्दति को जिंदा रखने के लिए लकड़ी कलम व स्याही की दवातों में समाए स्याही के रंगों से पेंटिंग बनाने में कला रखते हैं। वह स्कूली बच्चों में ऐसा रझान पैदा करने की कौशिश कर रहे हैं जिससे बच्चों की राईटिंग के साथ-साथ पेंटिंग की कला को निखारा  जा सके। मास्टर बलजीत सिंह प्रतिदिन कलम-दवात के माध्यम से शिक्षाप्रद संदेश देतीे पेंटिंग बनाकर बच्चों और उनके अभिभावकों के समक्ष एक नई सोच को जाहिर कर रहे हैं।






left-sidebar