दिग्विजय चौटाला ने किया जेजेपी के कार्यालय का उद्घाटन
बीजेपी ने लोगों से नहर बनाने का जूठा वायदा किया था: दिग्विजय चौटाला
नई अनाज मंडी की दुकान नम्बर 15 में जननायक जनता पार्टी के कार्यालय का उद्घाटन इनसो के राष्ट्र्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने किया। इस मौके पर भारी संख्या में उमड़ी भीड़ से कार्यक्रम एक रैली में तबदील हो गया। कार्यकर्ता अपने हाथों में पार्टी का झंडा लिए समारोह में पहुंचे और पूरे जोश के साथ जेजेपी जिन्दाबाद के नारे लगाए। उनका जोश देखते ही बनता था। जैसे ही दिग्विजयसिंह चौटाला समारोह में पहुंचे तो कार्येकर्ताओ ने गरम जोशी से उनका स्वागत पार्टी के गगनभेदी नारो से किया। इससे पूर्व युवा कार्येकर्ताओ ने युवा अध्यक्ष विपिन मोंगा के नेतृत्व में बाइक काफिले के साथ उनकी अगुवाई करते हुए समारोह स्थल पहुंचे। इस मौके पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि अब नई पार्टी , नया डंडा व नया झंडा जरूर बना है पर विचार नए नही है विचार वो ही है। अब आप लोगो ने 2019 में पार्टी को सत्ता में लेकर आना है और हरियाणा का मुख्यमंत्री हमने अपने इलाके का जिले का ही बनाना है। हमने इलाके के लोगो से वादा किया था कि हम मुख्यमंत्री अपने इलाके का ही देंगे तो अब जब भी चुनाव होंगे चाहे लोक सभा व विधानसभा सभा के इकठे हो या अलग अलग मुख्यमंत्री पद का उमीदवार डबवाली से ही चुनाव लड़ेगा। उन्होंने कहा कि इलाके का हर आदमी की ताकत एमपी एमएलए होगा। इलाके के हर वासी को पूरा मानसम्मान मिलेगा और अधिकारी कुर्सी से उठकर उनका अभिनन्दन करेगा।

उन्होंने कहा कि लोग दुष्यंत चौटाला में चौधरी देवी लाल की प्रतिमूर्ति देखते है और वे खुद भी उन्हीके सिदान्तों पर चलते है। अगर आज हम बच्चे आपकी लड़ाई लड़ रहे है तो हमे आशीर्वाद मिलना चाहिए क्योंकि ये बच्चा पार्टी नही क्रांतिकारी पार्टी है जो दिन रात मेहनत कर व्यवस्था परिवर्तन कर रहे है। उन्होंने कहा कि जेजेपी सिद्धांतो की पार्टी है जो चौधरी अजय चौटाला , दुष्यंत चौटाला व आप सबकी अगुवाई में अपना मिशन पूरा करेगी और अब हम सबने सभी की सोच का राज बनाना है। उन्होंने कहा कि जब दुष्यंत चौटाला सीएम बनेगा तो वह डराएगा या धमकाएगा नही, जाट नॉन जाट को नही सभी को एक समझेगा और सभी वर्ग को नोकरियाँ देगा, सभी को सम्मान देगा प्यार देगा, अपनापन देगा। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी लोकसभा चुनावों में 10 कई 10 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि जेजेपी महिलाओं के आरक्षण की पक्षधर है और टिकट वितरण में महिलाओं को 30 प्रतिशत आरक्षण के समर्थन में है। मंच संचालन रणदीप मटदादू व अमरनाथ बागड़ी ने किया।इस मौके पर जिलाध्यक्ष अमीर चावला, जगरूप सिह सक्ताखेड़ा, सर्वजीत मसीतां, रणदीप म_दादू, नरेंद्र बराड़ , भरपूर गदराना, निर्मल मलडी, हरबंस भीटीवाला, रणवीर राणा, जगसीर मांगेआना, मलकीत सुच, गुरपाल गंगा , कर्णवीर ओढा,रोशन मोंगा, ओम प्रकाश बागड़ी, गुरलाल सिंह, रविंदर बिट्टू, जगदेव असीर, मंदर स्माघ ओढां, ओम प्रकाश तरड़, कर्मजीत नंबरदार,गुरजंट तिगड़ी , अमृतपाल, दलीप रिसालियाखेड़ा, महावीर बनवाला,गुरसेवक अबूबशहर, राजेश सहारन , धन्ना सिंह मिस्त्री, भिंदा सेठी , दयानंद जालंधर , व अन्य मौजूद थे।



0 Comments