केवी सिंह बोले रत्ताखेड़ा खरीफ चैनल की समस्या जल्द करवाऊंगा हल
.jpg)
डबवाली दर्पण। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डा. केवी सिंह ने रिसालियाखेड़ा, बनवाला, घुंकावाली व नुहियांवाली गांवों में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया और ग्रामीणोंं की समस्याओं को जाना।किसानों नेअपनी समस्याएं डा. केवी के सामने रखते हुए उन्हें बताया की रत्ताखेड़ा खरीफ चैनल में कणकवाल रिफाइनरी की तेल लाइन को बहुत लम्बे समय से शिफ्ट नही किया जा रहा हैं जिस कारण घुंकावाली, बनवाला, नुहियांवाली व रत्ताखेड़ा गांवो के हजारों किसानों के खेत तक रत्ताखेड़ा खरीफ चैनल का सिंचाई पानी नहीं पहुंच पा रहा हैं। तो इस अवसर पर डॉ. केवी सिंह ने किसानों के सामने ही सिंचाई विभाग के उच्चाधिकारियों व तेल रिफायनरी के बड़े अधिकारी जीएम से फोन पर बात कर किसानों की समस्या को जल्द से जल्द हल करने की मांग की तो उच्चधिकारियों ने डा. केवी सिंह से अगले कुछ दिनों में किसानों की इस बड़ी समस्या को हल करवा काम शुरू करवाने का आश्वासन दिया। इस अवसर डा. सिंह ने ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए कहा की भाजपा की केंद्र की मोदी सरकार व प्रदेश की खट्टर सरकार जनता की आशा व आकांक्षाओं पर खरी नही उतरी हैं जैसे स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू कर किसानों की आय दुगनी करने का वायदा, दो करोड़ युवाओ को हर रोजगार देने के वायदे सहित चुनावो से पहले किये अपने किसी भी वायदे पर खरा नही उतरी हैं। व जनता को आंकड़ो के भृमजाल में उलझाकर कर भ्रमित किया जा रहा हैं। केंद्र की मोदी सरकार जिस तरह से सवैधानिक संस्थाओं में जिस तरह से दखलंदाजी कर रही हैं जिससे जनता का सरकारी आंक?ों पर से विश्वास उठ गया हैं।
हरियाणा युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व रिसर्च डिपार्टमेंट हरियाणा के कॉर्डिनेटर अमित सिहाग ने ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए कहा युवाओं को राजनीति में ज्यादा से ज्यादा भागीदारी करने की अपील की क्योकि आज के दिन हमारे देश हिंदुस्तान में 18 वर्ष से 30 वर्ष के युवाओं की 40 प्रतिश्तजन संख्या हैं। यही युवा हमारे देश में राजनीति की दशा व दिशा तय करते हैं उन्होंने एक बूथ पर दस युवाओ की टीम बनाकर कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने की बात भी कहि। इस अवसर पर मौजूदा सरपंच, पूर्व सरपंच, पँचायत सदस्य व गणमान्य ग्रामीण उपस्थित थे।

0 Comments