डबवाली दर्पण
पुलवामा में वीर सैनिकों की शहादत को देखते हुए अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन 21 मार्च को होली उत्सव न मनाकर 23 मार्च को स्थानीय शहीदी चौक में प्रात: 9 बजे शहीद-ए-आजम स. भगत सिंह, राजगुरू, सुखदेव के शहीदी दिवस पर विशाल श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर देश के शहीदों एवं वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करेगा। संस्था के अध्यक्ष प्रीतम बांसल की अध्यक्षता में चौटाला रोड पर स्थित सभागार हाल में संपन्न हुई बैठक में यह निर्णय किया गया। संस्था के सचिव पंकज गोयल ने बताया कि शहर की अन्य संस्थाओं एवं शहरवासियों से भी आग्रह किया गया है कि वह भी वीर सैनिकों की शहादत को देखते हुए होली उत्सव न मनाकर 23 मार्च को शहीदी चौक में पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करें। इस अवसर पर संस्था द्वारा प्रकाशित वर्ष 2019 के कैलेंडर का विमोचन किया गया। अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन पंजाब के कार्यकारी अध्यक्ष सुेरंद्र सिंगला ने संस्था की आगामी गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि संस्था द्वारा प्रकाशित किए जाने वाले मैगजीन के लिए आवश्यक सामग्री प्राप्त की जा रही है। उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनावों के मद्देनजर संस्था की आगामी बैठक मई माह के अंतिम सप्ताह में रखी जाएगी।
संस्था के अध्यक्ष प्रीतम बांसल ने बताया कि बैठक में आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा 18 मार्च को बठिंडा में आयोजित एक शाम-श्री श्री के संग कार्यक्रम की जानकारी प्रदान की गई। संस्था के संस्थापक अध्यक्ष रहे एवं पूर्व राज्यसभा सांसद रामदास अग्रवाल की स्मृति में राजस्थान सरकार द्वारा जयपुर की मुख्य सड़क 'आश्रम  मार्ग का नाम बदलकर रामदास अग्रवाल मार्ग रखने पर खुशी व्यक्त करते हुए राजस्थान सरकार का आभार व्यक्त किया गया। संस्था के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री रवि कान्त गर्ग को उत्तर प्रदेश व्यापारी कल्याण बोर्ड का चेयरमैन नियुक्त करने पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्य योगीनाथ का आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर कार्यकारी अध्यक्ष बालकृष्ण सिंगला, सभापति कृष्ण गर्ग, प्रो. विजय गर्ग, संजीव गर्ग, सुभाष मित्तल, दविंद्र मित्तल, राजीव बांसल बॉबी, अमित सिंगला, सुधीर बांसल, नरेश बांसल, राजकुमार गुप्ता, ओमप्रकाश सिंगला, अरूण गर्ग, इंद्रजीत गर्ग, अनिल गोयल, पवन तायल, गौरव बासंल छोटू, संदीप बांसल गंगा, भीमसेन गर्ग सहित सभी पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित थे।