मार्केट कमेटी द्वारा नईं अनाज मंडी में असंगठित मजदूरों की दूसरी 

बैठक आज किसान विश्राम गृह में.

                                                                             डबवाली दर्पण
मार्केट कमेटी द्वारा नईं अनाज मंडी में असंगठित मजदूरों की दूसरी बैठक किसान विश्राम गृह में आयोजित की गई। जिसमें मार्केट कमेटी के सचिव एवं कार्यकारी अधिकारी दिलावर सिंह बेनीवाल ने उपस्थित मजदूरों को 'प्रधानमंत्री श्रम योगी मान धन योजना के अंतर्गत श्रमिको को अपना पंजीकरण करवाने एवं अन्य मजदूर साथियों को इस योजना में शामिल करवाने के लिए कहा। ताकि प्रत्येक मजदूर इस योजना का लाभ प्राप्त कर सके।  
बेनीवाल ने योजना की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि प्रत्येक श्रमिक को 60 वर्ष की आयु पूरी होने पर उसे हरियाणा सरकार द्वारा 3 हजार रुपये मासिक पेंशन प्रदान की जाएगी। इस योजना में 15हजार रुपए मासिक आय वाले असंगठित मजदूर सेवा का लाभ प्राप्त कर सकते है ।  इस योजना में  घरेलू  नौकर, रेहडी-पटरी कामगार, मध्याहन भोजन कामगार , ईंट भ_ा मजदूर , मोची, धोबी, रिक्शा चालक, भूमिहीन मजदूर और निर्माण क्षेत्र के अतिरिक्त अन्य व्यवसाय में काम कर रहे मजदूरों को शामिल किया गया हैं। योजना में पंजीकरण के लिये हरियाणा सरकार द्वारा निर्धारित शुल्क आयु सीमा के  अनुसार 55 रुपये से लेकर 200 रुपये तक तय किया गया है। जोकि श्रमिको को पंजीकरण के समय सक्षम अधिकारी को शुल्क देकर रसीद प्राप्त कर सकते है। पंजीकरण के लिये जरूरी कागजात में आधार कार्ड एवं बैंक खाते की कॉपी की फोटो प्रति, मोबाइल नंबर साथ लेकर जाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि मार्केट कमेटी का प्रत्येक कर्मचारी इस योजना के प्रचार प्रसार में लगा हुआ है ताकि प्रत्येक मजदूर को इस योजना का लाभ प्राप्त हो सके। इस अवसर पर मंडी सुपरवाइजर महावीर सिंह डुडी, सुरेंद्र सिंगला, रमन गोदारा, गुरचरण सिंह, वीर सिंह सहित स्टाफ के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।