विधायक नैना चौटाला के कार्यालय का उद्घाटन 8 को करेंगे दिग्विजय चौटाला
              जेजेपी नेताओं ने दिया गांवों में कार्यकर्ताओं को उद्घाटन कार्यक्रम का दिया निमंत्रण
                                   
                             
  डबवाली दर्पण  
जननायक जनता पार्टी, हलका डबवाली के जेजेपी नेताओं ने मंगलवार को  हलका के आधा दर्जन गांवों का दौरा कर 8 मार्च को विधायिक नैना सिंह चौटाला के कार्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं को निमन्त्रण दिया। जेजेपी नेताओं ने बताया कि 8 मार्च को 12 बजे इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला एमएलए ऑफिस डबवाली का उद्घाटन करेंगे व हलका के कार्यकर्ताओं से आगामी रणनीति बारे विचार विमर्श करेंगे। इस मौके पर जेजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष जगरूप सक्ताखेड़ा, हलका प्रधान सर्वजीत मसीतां, पूर्व हलका प्रधान नरेंद्र बराड़, पूर्व चैयरमैन गुरपाल सिंह गंगा ने गांव मसीतां व अलीकां में कार्यकर्ताओं से मिलकर सदस्यता अभियान व 1 बूथ 10 यूथ कार्यक्रम भी गांव व बूथ स्तर पर शुरू किया।
 इस मौके पर दोनों गांवों में सभी कार्यकर्ताओं ने पूरे जोश से स्वागत किया व जेजेपी को मजबूती प्रदान करने की बात कही। इस मौके पर करणवीर कुंडर, संदीप कुंडर, भरपूर सिंह सरां, बलविंदर सरां, मेजर सिंह, बाबू सिंह, दर्शन सिंह बराड़, जगवंत सिंह, कृष्ण बिश्नोई, जगदेव सिंह, गमदूर सिंह नम्बरदार, हजारा सिंह, गुरजिंदर सिंह पंच, मंगा सिंह, अनमोल सिंह, हरविंदर सिंह, राज सिंह पूर्व सरपंच, लखविंदर अलीकां, नत्थू सिंह, रंजीत सिंह जीती, जसकरण सिंह, नायब सिंह, मनदीप आदि मौजूद थे।





full-width