➔ एमपी कॉलेज में49वीं खेल प्रतियोगिता आयोजित


डबवाली दर्पण। 
हाराणा प्रताप कॉलेज परिसर में 49वां वार्षिक खेल उत्सव कार्यकारी प्राचार्या डा. पूनम वधवा की अध्यक्षता में धूमधाम से आयोजित किया गया। इस अवसर पर एसडीएम ओम प्रकाश ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। सर्वप्रथम मुख्यातिथि ने खेल ध्वाजरोहण कर परेड  की सलामी ली। आतिशबाजी व रंगबिरगें गुब्बारे आकाश में छोड़ कार्यक्रम का आगाज किया। विभिन्न धावको द्वारा खेल मशाल रिले रन-अप में दौडक़र प्रज्जवलित की गई। साथ ही मनविंदर कौर द्वारा खेल शपथ ली। मुख्यातिथि एसडीएम ओम प्रकाश ने खिलाडिय़ों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल हमें अनुशासन एवं नियमों का पालन करना सिखाते है व खेल भावना हमें आगे बढऩे के लिए प्रेरित करती है। उन्होंने कहा कि लड़कियों को अपना लक्ष्य आगे रख कर आगे बढना चाहिए । 
प्राचार्या डा. पूनम वधवा ने कहा हमारे आज के मुख्यातिथि किसी परिचय के मोहताज नही है आपने अपने गांव अपनी मिट्टी से जुड़ाव को ही प्राथमिकता देते हुए ये मुकाम हासिल किया। प्राचार्या ने कहा  कि खेल खेलने से युवाओं में खिलाड़ी भावना पैदा होती है, क्योंकि जहां जीत से हम खुश होते है वहीं हार भी हमें आगे बढने की प्रेरणा देती है। यही भावना यदि हम अपने जीवन में अपनाएं तो जीवन आन्नदपूर्वक ढंग से व्यतीत हो सकता है। खेलो के साथ सांस्कृतिक रंगो की छटा बिखेरते हुए छात्राओं ने सरस्वती वंदना हरियाणावी नृत्या पंजाबी नृत्य एव स्किट की रंगारंग प्रस्तुति दी ।

 बीएड कॉलेज में मनाया अंर्तराष्ट्रीय पाई दिवस 


डबवाली दर्पण। 
भगवान श्रीकृष्ण महिला कॉलेज में अंर्तराष्ट्रीय पाई दिवस आयोजन गणित कल्ब के तत्वाधान में किया गया। गणित प्राध्यापिका डा. सुशीला हुड्डा के निर्देशन में गणित संबंधी मॉडल व चार्ट बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 56 छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का आगाज करते हुए प्राचार्य डा. पूनम गुप्ता ने छात्राओं को इसमें बढ़ चढक़र भाग लेने के लिए पे्ररित किया। इसके उपरांत महान गणितज्ञ तथा खगोलशास्त्री आर्य भट्ट के जीवन व उनके सिंद्धातों के साथ गणितीय योगदान संबंधी डाक्यूमैंट्री फिल्म दिखाई गई। डा. सुशीला ने कहा कि गणित विकास के इतिहास में महान गणितज्ञ आर्य भट्ट का अदभुत योगदान रहा है। मुख्य रूप से शून्य की खोज, पाई का मान, त्रिगोणनिति व समीकरणों को हल कर ना आदि में। मॉडल मेकिंग में रमनदीप कौर व वीरपाल कौर ने प्रथम, किरणजीत कौर व कमल द्वितीय व सुनीता व सोनिया ने तृतीय स्थान हासिल किया। चार्ट मेंकिंग में अनुषा प्रथम, रजनी द्वितीय व जिंकी ने तृतीय स्थान पाया।